Showing posts with label General. Show all posts
Showing posts with label General. Show all posts

Thursday, 14 November 2013

जागरण का महत्व

                         चौंकी एवं जागरण का महत्व

जागरण करने की  परंपरा सदियों से चलती आ रही है .इस जग को जनने वाली माँ को याद करके उसकी कृपा पाने का यह एक सुंदर, सरल , अनूठा और अपने आप में सम्पूर्णता लिए हुए एक अवसर है .
आज लोग केवल इसे एक आयोजन समझ कर करते हैं. परन्तु इसे करने की  विधि और इसके महत्व से कोसों दूर है. जागरण एवं  चौंकी मांगलिक कार्य के साथ -२ , किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव ,टोने टोटके, प्रेत बाधा, कामों में  रूकावट , इत्यादि समस्त प्रकार की  बाधाओं को प्रभावहीन बना देता है.
जागरण करने के लिए प्रथमत : शुद्ध भाव, श्रध्दा और विश्वास का होना आवश्यक है. इसे किसी भी भी धर्म , जाति का व्यक्ति बिना किसी भेद भाव के करवा सकता है.
जागरण किसी विद्वान की देख रेख में होना चाहिए. जागरण  की तिथि निर्धारित करने के पश्चात् डल देने की परम्परा है , जिस में घर के प्रमुख द्वारा चावलों  में हल्दी / केसर  लगाकर लाल परने ( गमछा) में बंधकर विद्वान को देते है और इसे स्वीकार करने के पश्चात्  न तो विद्वान एवं न ही आयोजक पीछे हट सकता है , चाहे कितनी ही बड़ी घटना क्यों न घट जाए. ऐसा ही विधान है. जागरण के दौरान किसी भी प्रकार के तामसिक पदार्थों का उपयोग पूर्णतया वर्जित है. जागरण का समय रात्रि ८ -९ बजे से लेकर सूर्य उदय तक होता है.  जागरण का प्रारंभ ज्योति प्रज्जवलन एवं यथाविधि पूजन के पश्चात् माँ का आवाहन करते हुए श्री गणपति जी की अध्यक्षता में होता है. इस सुअवसर पर लंगर वीर श्री हनुमान और श्री भैरव जी ज्योति के दोनों तरफ विराजते है. माँ की स्तुति भेंटों द्वारा करीब ३ बजे तक  करने के बाद विद्वानों द्वारा तारा रानी की कथा तार्रों की छाओं में की जाती है, जिसके बिना जागरण सम्पूर्ण नहीं होता है.तत्पश्चात आरती और कन्या पूजन  करके उपस्थित संगत में माँ का प्रसाद वितरित किया जाता है. बाद , ज्योति का विसर्जन किसी छोटी कन्या का हाथ लगवाकर किया जाता है.
यह देखने में आया है कि आम तौर पर आयोजक इस समय में अपने धन एवं सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रदर्शन करते है, जिससे इस पावन आयोजन की गरिमा भंग होती है. उन्हें इससे गुरेज करके, माँ के चरणों में बैठ कर अपनी हाजिरी को सशक्त बना कर माँ का कृपा पात्र बनना चाहिए.

कलिकाल में समयाभाव के कारण चौंकी का भी महत्व बहुत ज्यादा है. शास्त्रानुसार , इस युग में की  गयी नाम पूजा , एवं धर्म कर्म  पिछले युगों की  अपेक्षाकृत जल्दी फलित है. चौंकी जागरण की भांति ही की जा सकती है , परन्तु बिना डल दिए  और शाम ३-४ बजे से लेकर ८-९ बजे तक . इस का प्रारंभ यथाविधि जागरण की तरह ही होना चाहिए . माँ की स्तुति के दौरान केवल अति आवश्यक कार्य हेतु , ज्योति के समक्ष , माथा टेक कर ही उठा जा सकता है. इस में तारा रानी की कथा का समावेश नहीं होता . आरती और कन्या पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण होता है.

वर्ष में एक बार इसे घर में करने से सारे दुःख, दरिद्र दूर हो जाते है, ऐसा विद्वानों एवं भक्तों द्वारा अनुभव किया गया है.

प्रयुक्त होने वाली सामग्री :
साफ ऋतु फल, नारियल, पञ्च मेवा(यथा शक्ति), फूलों के हार , शुद्ध देसी घी, रोली , मौली, पान पत्ते , कलश , शुद्ध धूप  इत्यादि I