Tuesday, 10 December 2013

भुल गई ए मेरी वारी

 वारी  वारी  भुल  गयी ऐ   मेरी वारी (पक्की )   

भुल गई ए मेरी वारी बड़े बड़े अपराधी तारे
छिन में उनके दुःख निवारे ओ तैं बात बिसारी

अजामल इक जात ब्राह्मण कर्म न जात विचारी
जब का जनम लिया जग भीतर  पाप किये बहु भारी
उस पापी को पाप करेंदिया  उमर बीत गई सारी
पूर्व पुण्य से दो पुत्र हुए हैं ताके सुत हितकारी
उसका ऐसा अंत भयो है, काल फांस जम पकड़ लियो है
पुत्र राम नरैन उचारे छिन में पार उतारी         ( १ )

ओ गणका सी जनम की पापन तांकी कौन विचारी
कथा कीर्तन होवे जिस मंदिर तहां से रहत न्यारी
राम नाम उन कदी ना जपेया पर पुरुषन की प्यारी
उनकी सतगति कदी न होवे जो भर्ता बिन नारी
जोबन बीत वृद्ध भई जबहुँ  पिंजरे पा लिया सुआ तब हूँ
राम नाम उसे रोज रटावे  अंत बैकुण्ठ सिधारी     ( २ )

द्रुपद सुता पांडों की नारी  जुआ खेल कर हारी 
दुर्योधन ते दुष्ट दुशासन बोले बचन करारी
लै आज्ञा राजा दी तुरिया जा पहुंचा इक बारी
केसों पकड़ खैंच लै आंदी  सभा बीच खलिहारी
देखे दुष्ट सभा दीयां रीतां  थर थर कांपे ओ भय भीता
कृष्ण कृष्ण कर टेर लगाई  अरब खरब कर डारी    ( ३ )

ध्यानूं चाल भवन दी चलिया  संग साथ लिया भारी
कई लख घोड़ा कई लख डोला  कई लख पांव पसारी
दिल्ली शहर दा अकबर बादशाह  करे जंग दी त्यारी
काट सीस घोड़े का राखा बनी बिपत अति भारी
घोड़ा मार कैद किया उनको  जिवा दिया घोड़ा तिस उसको
आगे पतित अनेक उधारे आ गई भगत ध्यानुं दी वारी   (४)

No comments:

Post a Comment